कोडरमा, दिसम्बर 26 -- कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज सहाय पिंकू ने झारखंड कैबिनेट द्वारा पेसा कानून की नियमावली को मंजूरी दिए जाने पर झारखंड सरकार को बधाई दी है। मनोज सहाय ने कहा कि यह फैसला अनुसूचित क्षेत्रों में जनजातीय स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। ग्राम सभाओं को भूमि अधिग्रहण, खनन लाइसेंस, शराब की बिक्री तथा स्थानीय संसाधनों के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वास्तविक अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने पेसा कानून के निर्माण में स्वर्गीय बंदी उरांव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और अथक प्रयासों के कारण यह कानून इतना व्यापक और प्रभावशाली बन सका। उन्होंने कहा कि इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के साथ-साथ स्थानीय विकास में पारदर्शिता और जवाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.