पेसा को-ऑर्डिनेशन कमेटी का होगा गठन : दीपिका
रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पंचायती राज विभाग की ओर से पेसा नियमावली पर राज्य स्तरीय राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड में पेसा नियमावली कागजी दस्तावेज तक सीमित रहने के बजाए धरातल पर नजर आएगी। राज्य के गांव-पंचायत तक पेसा नियमावली को मजबूती से लागू करने के लिए सरकार के सभी विभाग संयुक्त रूप से जोर लगाएंगे। राज्य में पेसा कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर पर किया जाएगा, ताकि इसकी लगातार समीक्षा और अड़चनों का समय सीमा के अंदर निदान हो सके। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पेसा नियमावली आदिवासी क्षेत्र की व्यापक मांग को पूर्ण करता है। आने वाले समय में झारखंड की पेसा नियमावली देश का मॉडल साबित हो, इस दिशा में काम किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.