पेसा के सफल क्रियान्वयन का लिया गया प्रण
चाईबासा, जून 7 -- चाईबासा। चाईबासा स्थित वनपाल प्रशिक्षण सभागार में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत उपबंध(अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखण्ड नियमावली-2025 पर एक दिवसीय राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहीद पोटो हो तथा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उक्त बैठक में सभी ज़िला स्तरीय पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, 18 प्रखंडो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा अंचलधिकारी, डीपीएम, सभी प्रखंडो से सम्मानित मुंडा तथा मानकीगण, नागरिक समाज के बुद्धिजीवी, पंचायती राज के सभी कर्मीगण मौजूद रहे। राउंड टेबल कांफ्रेंस में राज्य पेसा समन्वयक सुधीर पाल के द्वारा पेसा नियमावली एवं अनुपालन हेतु अब तक की गई पहल और पेसा अधिनियम से सम्बन्धित जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.