रांची, जनवरी 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में पेसा कानून लागू हो जाने के बाद अब उसकी जानकारी लोगों तक राज्य सरकार पहुंचाएगी। इसके लिए सरकार डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी और पेसा कानून की जानकारी घर-घर में लोगों को देगी। सरकार के लिए यह काम 1750 पेसा मोबिलाइजर्स करेंगे। इनका चयन एक साल पूर्व ही कर लिया गया था। घर-घर जाकर कैंपेन चलाने का काम पेसा मोबिलाइजर्स इसी महीने से शुरू कर सकेंगे। वे ग्राम सभाओं के मिले अधिकारों की एक-एक कर जानकारी देंगे। कैसे भूमि, पैसा, योजना और परंपरा के हर फैसले पर जनता की मुहर लगेगी, इसके बारे में बताएंगे। इसके लिए अधिकारों का पंपलेट भी लोगों को दिया जाएगा, जिसके माध्यम से उन्हें पता चल सके कि उन्हें क्या-क्या अधिकारी मिले हैं। इसके बाद उन्हें किसी काम में उनकी सहभागिता नहीं होने पर कोई बरगला नहीं सकेगा। सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.