आदित्यपुर, जनवरी 6 -- गम्हरिया, संवाददाता। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार पेसा कानून लागू कर दी है। आदिवासियों के हक, अधिकार एवं सामाजिक व्यवस्था को पेसा कानून के नाम पर ध्वस्त करने की बड़ी साजिश रची है। यह पेसा की मूल भावना का खुला उल्लंघन है। सरकार के इस आदिवासी विरोधी कानून के खिलाफ आंदोलन का बिगुल कालिकापुर पंचायत से फूंका जाएगा। इसके बाद पूरे झारखंड में प्रत्येक गांव में घूम-घूमकर आदिवासियों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें सरकार की इस साजिश की जानकारी देकर कानून की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। सोमवार को टायो गेट स्थित सरना उमूल में क्षेत्र के कई गांवों के आदिवासियों के मांझी गोमके, नायके समेत समाज के लोगों के साथ बैठक कर यह जानकारी दी। कहा कि इस सरकार ने इसके मूल स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.