लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में कुड़ू प्रखंड मुख्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनके समाधान को लेकर ठोस पहल करना था। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनसमस्याओं, मनरेगा बचाओ अभियान, जीपीसीसी गठन, पेसा अधिनियम, बीएलए-दो जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता, पार्टी अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने खुलकर अपनी बातें रखीं। सांसद सुखदेव भगत ने अपने वक्तव्य में कहा कि झारखंड राज्य में पेसा कानून का लागू होना आदिवासी और ग्राम स्वशासन के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.