रांची, दिसम्बर 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में पेसा कानून लागू होने पर प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार राज्य में विकास के नित नए-नए कीर्तिमान गढ़ रही है। पेसा कानून से जनजातीय स्वराज का सपना पूरा हुआ है। इसके लागू होने के बाद राज्य में अब ग्रामसभा सशक्त बनेगा। पेसा कानून से राज्य के लगभग 15 जिलों में जनजातीय स्वराज का सपना पूरा होगा, जो आदिवासी समुदायों को स्वशासन और संसाधनों पर नियंत्रण करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का 10वां राज्य है जहां पेसा कानून लागू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.