घाटशिला, अप्रैल 8 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ ने बहरागोड़ा प्रखंड की पूर्वांचल स्थित एक गेस्ट हाउस में ग्राम प्रधानों संग बैठक की। इसकी अध्यक्षता धुलियापाड़ा के ग्राम प्रधान सुजीत कुमार विशाल ने की। इसमें जिला अध्यक्ष अरूण बारिक ने कहा है कि मौजूदा ग्राम सभा के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत ग्राम प्रधानों को सक्रिय भूमिका निभाना आवश्यक है। पेसा कानून में ग्राम सभा को अनेक शक्तिशाली बनाया गया है। पेसा क्षेत्र के ग्राम सभा को प्रशासनिक एवं वित्तीय रूप से मजबूत करने के लिए पहल करनी है। हर ग्राम सभा में कार्यालय खोलना और उसे नियमित संचालित करना ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी होगी। कार्य संचालन के लिए एक महिला या पुरुष सदस्य को सर्वसम्मति से चयन करना है। सहायक सचिव पद पर महिला सदस्य को प्राथमिकता देनी है। ग्राम सभा की वित्तीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.