गोड्डा, अप्रैल 26 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मेघी पंचायत सचिवालय में शनिवार को बदलाव फाउंडेशन की ओर से पेसा कानून पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ प्रखंड प्रमुख जसिंता हेम्ब्रम ने किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन पंचायती राज विभाग के राज्य स्तरीय प्रशिक्षक पंचानन सोरेन द्वारा किया गया। उन्होंने पेसा अधिनियम के महत्व एवं प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी देते हुए आदिवासी स्वशासन को मजबूत करने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पेसा की मूल अवधारणा, ग्राम सभा की भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा स्थानीय शासन में सामुदायिक भागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मॉडल युवा ग्राम सभा पंचानन सोरेन ने बताया कि पेसा अधिनियम आदिव...