पाकुड़, जनवरी 4 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में रविवार को मांझी परगना लाहांती वैसी की मासिक बैठक वैसी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुर्मू की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विशेष रूप से झारखंड सरकार द्वारा विगत 02 जनवरी 2026 को पेसा कानून की नियमावली लागू करने को लेकर चर्चा की गई। लंबी अवधि के बाद पेसा कानून की नियमावली लागू होने से ग्रामस‌भा सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छी शुरुआत हुई है। वैसी के सदस्यों ने सरकार के इस कदम को स्वागत योग्य बताया। वैसी के सदस्यों ने पेसा कानून की नियमावली लागू होने पर सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक में वैसी की अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू सहित ग्राम प्रधान कमलाकांत मुर्मू, स्टेफान हेंब्रम, सुजीत टुडू, जॉन मरांडी, प्रेमलाल मुर्मू, धोने मरांडी, सावित्री मुर्मू, अनिता मरांडी,...