सिमडेगा, मार्च 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ ऐतिहासिक ईंद टांड़ मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में पेसा कानून के लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र लुगुन ने की। बैठक में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने पेसा नियमावली के अनुरूप अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बैठक में क्लेमेंट टेटे,एंथोनी बघवार,अल्बिनुस लुगुन,संजय पॉल केरकेट्टा और कालेश्वर नायक ने ग्राम सभा को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए यथाशीघ्र ग्राम सभा का पंजीकरण कराने की आवश्यकता बताई। बैठक में जॉर्ज कंडुलना, जेवियर होबो, हरमन कुल्लू, अनसेलम कुल्लू, पिट्रूस केरकेट्टा, जेरेमियस बागे, अभिराम सुरीन और हीरमूस लुगुन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...