चाईबासा, दिसम्बर 28 -- चाईबासा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा है कि पेसा कानून को राज्य कैबिनेट से पास करना एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार पूर्वजों के सपने को साकार करने का काम कर रहा है। अबुआ दिशुम, अबुआ राज का सपना साकार हो रहा है। पेसा कानून लागू होने से अनुसूचित क्षेत्र में पारम्परिक स्वशासन व्यवस्था और ग्राम सभाएं शक्तिशाली होंगी। जिससे जनजातीय क्षेत्रों के विकास के साथ ही आदिवासी समाज की परम्परा, संस्कृति, सामाजिक व्यवस्था और धार्मिक मान्यताओं को भी संरक्षण मिलेगा। जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस ऐतिहासिक और साहसिक कदम के लिए राज्य के आदिवासी और मूलवासी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ ही पूरे राज्य कैबिनेट का आभार व्यक्त करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.