पाकुड़, जून 4 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मांझी परगना लहंती बैसी की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पेसा कानून के तहत ग्रामस‌भा को सशक्तिकरण के कई बिन्दुओं पर विस्तार से विचार-विर्मश कर चर्चा की गई। जितेन्द्र मुर्मू ने बैसी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा अनुसूचित जिला के जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं उपायुक्त, उपविकास आयुक्त को पत्र आया हुआ है, जिसके द्वारा सभी अनुसूचित क्षेत्र के ग्राम सभाओं में विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने को लेकर जिक्र किया गया है तथा उसके तहत सभी ग्राम सभा के लिए एक सहायक सचिव को चयन, ग्राम सभा कार्यालय हेतु भवन का चयन एवं ग्राम सभा के नाम से बैंक खाता (पोस्ट ऑफिस) खोल...