हजारीबाग, जनवरी 4 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। झारखण्ड सरकार ने पेसा कानून को राज्य में लागू कर दिया है। इससे अब ना सिर्फ ग्राम सभा मजबूत होगी। बल्कि अब सारे निर्णय जिला मुख्यालय से हटकर गांव के चौपाल पर बैठकर लिए जाएंगे। इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई। इस बावत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि झारखण्ड जैसे राज्य में इसकी सख्त जरूरत थी। पेसा कानून लागू हो जाने से ग्राम सभा मजबूत होगी और पेसा कानून के तहत ग्राम सभा से अनुमति लेकर अब पदाधिकारियों को सारे निर्णय लेने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.