गुमला, सितम्बर 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि । प्रखंड के लुरडीप्पा स्थित कुड़ुख कत्था खोड़ाह में लीड्स फील्ड ऑफिस की ओर से पेसा एक्ट पर दो दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 28 ग्राम वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्राम नेताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिनिधियों और स्थानीय नेतृत्व को पेसा एक्ट, ग्रामसभा के अधिकार व जिम्मेदारियों तथा आदिवासी समुदाय के पारंपरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील दीपक मिंज, चितनलाल मिंज और अजीत एक्का मौजूद रहे। अतिथियों ने पेसा एक्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामसभा को मजबूत बनाने और ग्राम विकास में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत बताई।प्रशिक्षण के दौरान ग्रामसभा की भूमिका, जल-जंगल-जमीन, प्राकृतिक संसाधनों का सं...