गुमला, दिसम्बर 24 -- रायडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पेसा दिवस पर बुधवार को रायडीह प्रखंड के कुड़ो छतरपुर पंचायत के धुमकुड़िया भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत मुखिया चुईया कुजूर ने की।मौके पर ग्रामीणों को पेसा अधिनियम से संबंधित जानकारी दी गई। मुखिया कुजूर ने बताया कि पेसा अधिनियम अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करता है। यह अधिनियम आदिवासी समाज के धर्म, संस्कृति और परंपरागत अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन का अधिकार ग्राम सभा को देता है। उन्होंने सशक्त ग्राम सभा और पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।मुखिया ने 23 दिसंबर को झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट से पेसा अधिनियम को मंजूरी दिए जाने पर सरकार को बधाई दी और इसे आदिवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.