देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून। पेसल वीड कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को एनसीटीई की ओर से आईटीईपी (इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम) पाठ्यक्रम के लिए मान्यता मिल गई है। सत्र 2026-30 के लिए प्रवेश परीक्षा एनटीए द्वारा शुक्रवार अप्रैल को आयोजित की जाएगी। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों में यह एकमात्र कॉलेज है जहां यह पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे, जिसके लिए कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, किरन कश्यप, आकाश कश्यप, राशि कश्यप, प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा और डॉ. रिचा नौटियाल सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, यह पाठ्यक्रम शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...