मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। किसी भी पेशे का महत्व उसकी प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि उस कार्य के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण से निर्धारित होता है। ये बातें बुधवार को जिला प्रशासन के सहयोग एमआईटी में आयोजित प्रेरणा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सिविल सेवा की यात्रा की शुरुआत यहीं से होनी चाहिए और इसे समाज तथा देश सेवा के अवसर के रूप में देखना चाहिए।एमआईटी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में यूपीएससी 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी युवाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रेरणा 1.0 कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है और संस्थान के लगभग 70 वर्षों के इतिहास म...