हरिद्वार, मार्च 26 -- कोर्ट में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत दिलाने वाले पेशेवर गैंग पर सिडकुल पुलिस ने शिकंजा कसते हुए सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन लोगों को पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, सीजेएम कोर्ट रोशनाबाद में जमानत प्रक्रिया के दौरान फर्जी शपथपत्र और भ्रामक दस्तावेज प्रस्तुत कर कोर्ट को गुमराह करने का मामला सामने आया था। इस बाबत 23 मार्च को सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी कमलेश, उज्ज्वल और नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब इस गैंग के सरगना सरफराज निवासी ज्वालापुर और उसके साथी सतीश निवासी बहादुरपुर पथरी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि सरफराज दस्तावेजों में हेर-फेर करके जमानत का अवैध खेल करता आ रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से कई अहम दस्तावेज और पूर्व में जेल भेजे गए आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.