पेशेंट, यौन संबंध और दर्द निवारक दवाई; UK में भारतीय मूल का डॉक्टर सस्पेंड
नई दिल्ली, मई 27 -- यूनाइटेड किंगडम (UK) में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को पेशेंट के साथ यौन संबंध रखने के आरोप में 8 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। न्यूरोसर्जन चिराग पटेल पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला पेशेंट के इलाज के दौरान उसके साथ यौन संबंध रखे। उसे बिना किसी रिकॉर्ड में दर्ज किए बिना दर्द निवारक दवाएं भी लिखते रहे। यह दवाई ऐसी होती हैं, जिनका लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर लत लग सकती है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी डॉक्टर चिराग पटेल कॉर्डिफ के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन की भूमिका में काम करते थे। इसी दौरान 2019 में उनकी पहचान 'पेशेंट A' से हुई, जो कि कमर में दर्द की शिकायत लेकर उनके पास आई थी। इसके बाद चिराग पटेल ने तीन बार उसका ऑपरेशन किया। दूसरे ऑपरेशन के बाद ही उनके बीच निजी संबंध बन गया, जो 6 महीने तक चला। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.