बलिया, अक्टूबर 6 -- बलिया, संवाददाता। भोजपुरी फिल्म स्टार तथा बिहार के भाजपा एमएलसी पवन सिंह सोमवार को एक बार फिर परिवार न्यायालय में पेश नहीं हुए। उनके अधिवक्ता ने उनकी मां की तबियत खराब होने का हवाला देते हुए अगली तारीख देने का अनुरोध किया। न्यायालय ने पवन सिंह पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अगली सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की। इस दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह अपने वकीलों के साथ न्यायालय में पहुंची थी।करीब आठ साल पहले छह मार्च 2018 में पवन सिंह की शादी शहर के मिड्ढी निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- फैमिली कोर्ट में पेश नहीं हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, जज ने लगाया एक हजार रुपये का जुर्माना शादी समारोह जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर चितबड़ागांव के एक होटल में आयोजित हुआ था। विवाह के ...