कौशाम्बी, फरवरी 24 -- करारी क्षेत्र के अगियौना निवासी गणेश प्रसाद ने बताया कि उसका कचहरी में मुकदमा विचाराधीन है। सोमवार को वह पेशी पर आया था। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस आफिस के पास नौढ़िया आमद करारी निवासी सगे भाई अविनाशचंद्र व मनीषचंद्र ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-डंडों से पिटाई की। घटना में उसे गंभीर चोट आई। शोरगुल होने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.