वाराणसी, मई 29 -- वाराणसी। जिला न्यायालय में पेशी पर आया एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर गुरुवार भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। नई बस्ती निवासी (पांडेयपुर) निवासी धर्मराज के खिलाफ मारपीट के मामले में गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। धर्मराज की गिरफ्तारी के बाद हेड कांस्टेबल हीरालाल यादव और पीआरडी जवान हीरालाल उसे कोर्ट गुरुवार को पेश करने के लिए ले गए थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पेशी के बाद धर्मराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट से बाहर निकलते समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इस पर दोनों सुरक्षाकर्मी ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर और पुलिस में हड़कंप मच गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.