बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। दहेज उत्पीड़न के मामले में पेशी पर बुधवार को आई विवाहिता व उसके पिता के साथ पति ने मारपीट की। मुकदमें में सुलह के लिए दबाव बनाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देवा थाना के बबुरीगांव निवासी सुनीता देवी पुत्री जगदीश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 13 जून 2022 को देवा थाना के गांव कितरौली मजरे सफीपुर गांव निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। उनकी एक पुत्री है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करता था। जिसका मुकदमा देवा थाना में दर्ज है। गुजारे का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को वह अपने पिता के साथ पेशी पर आई थी। वापस होने पर साइकिल स्टैंड के पास पहले से मौजूद उसके पति मनोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.