मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी न्यायालय में पेशी के लिए आया एक निरुद्ध किशोर फरार हो गया। नकरदेई थाना में पदस्थापित दारोगा विजय कुमार सिंह के बयान पर नगर थाना में निरुद्ध किशोर के फरार होने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। कहा गया है कि नकरदेई थाना के एक कांड में नामजद अभियुक्त किशोर को 6 मार्च को निरुद्ध किया गया था। उसे मोतिहारी न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान निरुद्ध किशोर बीएचजी जवान हरीशंकर गिरि को चकमा देकर कोर्ट रुम से फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद निरुद्ध किशोर के परिजनों को मोबाइल से सूचना दी गई। उक्त कांड में निरुद्ध किशोर के परिजन भी अभियुक्त हैं, जो न्यायालय से जमानत पर हैं। कहा है निरुद्ध किशोर को साजिश के तहत कोर्ट रूम से भगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.