लातेहार, दिसम्बर 26 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। पेशा कानून लागू किए जाने के उपलक्ष्य में आभार यात्रा निकालने को लेकर बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के दिवाकर नगर स्थित सरना भवन में एक बैठक हुई । बैठक में बालूमाथ,बारियातू एवं हेरहंज प्रखंड के ग्राम प्रधानों शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु धन्यवाद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1996 में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए पेशा कानून को अब झारखंड में लागू किया जा रहा है,जिससे ग्रामसभा को स्वशासन व्यवस्था के तहत सशक्त अधिकार प्राप्त होंगे। पेशा कानून के अंतर्गत ग्रामसभा जल,जंगल और जमीन से जुड़े विषयों पर स्वयं निर्णय लेने में सक्षम होगी। जिससे ग्राम स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बैठक में जिला पड़हा राजा प्रभु दयाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.