बोकारो, दिसम्बर 27 -- झारखंड कैबिनेट में पेसा कानून को मंजूरी दिए जाने की खुशी में बोकारो के बिरसा चौक पर भारी संख्या में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने आभार यात्रा निकाला। बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि पेसा कानून का लागू होना झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह करते हुए कहा, बोकारो जिला में लगभग ढाई लाख आदिवासी निवास करते हैं। हम मांग करते हैं कि उनकी जनसांख्यिकी और भावनाओं को देखते हुए बोकारो जिला को भी पेसा कानून के तहत शामिल किया जाए। ताकि यहां के लोगों को भी स्वायत्तता और अधिकार मिल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.