रजनीश रस्तोगी, अप्रैल 21 -- UP News: अब प्रोस्टेट के कैंसर का पता लगाने के लिए ऑपरेशन या बयोप्सी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यूरिन की जांच से प्रोस्टेट कैंसर का पता 24 घंटे में लगाया जा सकता है। इससे मरीजों को ऑपरेशन या बायोप्सी के दर्द से बचाने में मदद मिलेगी। ये तथ्य लोहिया संस्थान में पैथोलॉजी विभाग के शोध में सामने आए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ के लोहिया संस्थान की पैथोलॉजी विभाग ने 500 मरीजों पर शोध किया। प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण वाले 30 से 70 साल के मरीजों को शोध में शामिल किया गया। पैथोलॉजी विभाग के डॉ. सुब्रत चन्द्रा ने बताया कि मरीजों के यूरिन का सैम्पल लेकर उनकी जांच कराई गई। वहीं, बाद में मरीजों की बायोप्सी जांच भी कराई गई। दोनों की रिपोर्ट लगभग एक जैसी ही पाई गई। इससे यूरीन जांच से सटीक प्रोस्टेट कैंसर की पहचान का रास्ता साफ हो...