गाजीपुर, मार्च 25 -- नंदगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा गांव में घर के बाहर बुधवार को लघुशंका करने गए एक युवक की अचानक गिरकर मौत हो गई। वह वाहनों के टायरों का पंचर बनाने का काम करते थे। टंकी में हवा भरते समय घायल हो गया था। प्राथमिकी उपचार के बाद घर पर आराम कर रहा था। जानकारी के अनुसार रामपुर बंतरा निवासी 32 वर्षीय योगेंद्र राम सिहोरी चीनी मिल के पास बाइक पंचर बनाने का कार्य करता था। टंकी में हवा भरते समय उसके टंकी फट जाने से घायल हो गए था। घटना के बाद मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह घर लौट आया। घर आने के करीब तीन-चार घंटे बाद जब वह पेशाब करने के लिए गया, तभी अचानक उसी स्थान पर गिर पड़ा। परिजन संभाल पाते इससे पहले ही मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.