पेशवाई मार्ग के निरीक्षण में ही खुली यातायात व्यवस्था की पोल, वाल्मीकि चौक पर लगा जाम
हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- हरिद्वार। कुंभ में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की पेशवाई के लिए प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे मेला प्रशासन और अखाड़े के सचिव के सामने ही वाल्मीकि चौक पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। निरीक्षण दल के पहुंचते ही वाहनों का दबाव बढ़ा और देखते ही देखते चौक पर जाम लग गया। स्थिति बिगड़ती देख सीओ ट्रैफिक बिपेन्द्र सिंह खुद मोर्चे पर उतर आए और पुलिसकर्मियों के साथ यातायात संभालते हुए जाम खुलवाया। पेशवाईयों को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की पेशवाई के प्रस्तावित मार्ग का मेला प्रशासन और अखाड़े के सचिव श्री महंत राम रतन गिरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान पेशवाई में शामिल होने वाले साधु-संतों, रथों, हाथियों और झांकियों की आवाजाही को देखते हुए मार्ग की व्यवस्थाओं का जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.