पेशरार पैंथर ने सुपर ओवर में सेन्हा सुपर किंग को हराया
लोहरदगा, अप्रैल 21 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग में मंगलवार को बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में दो मैच खेले गए। पहले रोमांचक मैच में पेशरार पैंथर ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। जबकि दूसरे मैच में किस्को किंग्स 16 रन से विजयी रहा। पहले मैच में टॉस जीतकर पेशरार पैंथर ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। सुमित ने 52 तथा प्रेम ने 39 रन बनाए। रोनित आर्यन ने तीन, आर्यन कुमार साहू और अभय ने दो-दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए एक समय सेन्हा सुपर किंग की टीम बिना नुकसान 90 रन बना चुकी थी। लेकिन उसके बाद पूरी टीम प्रेम कुमार और जयजीत चौबे की कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 155 रन ही बना सकी मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.