लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ। राष्ट्रीय संघर्ष समिति ईपीएस-95 की बैठक शुक्रवार को आलमबाग बस स्टेशन पर हुई। बैठक की अध्यक्षता एपी सिंह ने की। बैठक में पेंशनर्स की चार सूत्री मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने बताया कि विगत आठ वर्षो से पेंशनर्स की मांगों को लेकर आंदोलन से लेकर वार्ता तक हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएस तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, महामंत्री सुरेंद्र शुक्ला, प्रदेश महासचिव राजशेखर नागर, आरएन द्विवेदी के अलावा मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे, मुख्य समन्वयक उमाकान्त सिंह विशेन, मंडल उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी और गिरजाशंकर त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.