पेशका में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के पेशका गांव में टेम्पो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिनिया थाना क्षेत्र के बिलैयतीखैर गांव निवासी शिवनारायण साव का 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार साव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अजय अपने भाई मनोज साव के साथ गढ़वा किसी काम से आ रहा था। उसी दौरान पेशका में खड़ी टेम्पो में टक्कर मार दिया। उसमें अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से अजय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अजय को रांची ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। उसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.