अमरोहा, मार्च 9 -- जोया, संवाददाता। पेशकार राशिद हुसैन हत्याकांड को लेकर दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने सात वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरे पक्ष ने रास्ते में रोककर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं, एक पक्ष से जुड़े लोगों ने डिडौली कोतवाली पहुंच हंगामा भी किया। मामले में दोनों पक्षों के 11 नामजद समेत 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।कस्बे के मोहल्ला जोई निवासी रिजवान मलिक उर्फ लालू भैय्या की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक राशिद हत्याकांड में वह पीड़ित पक्ष की ओर से अधिवक्ता हैं। इसी कारण गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश मान रहे हैं। आरोप है कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनका सात वर्षीय भतीजा अंश मलिक दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में बाबू के बेटे अबुजर और अबुसैम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.