लखनऊ, जनवरी 29 -- बीकेटी, संवाददाता बख्शी का तालाब तहसील के चंकबंदी कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ पेशकार राजीव प्रभाकर कई दिनों से प्रापर्टी डीलर को परेशान कर रहा था। बिना रिश्वत लिए वह खतौनी में गाटा संख्या बदल ही नहीं रहा था। यह बयान पीड़ित प्रापर्टी डीलर योगेश मिश्र ने एंटी करप्शन टीम को दिया है। टीम अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी पता कर रही है। इटौंजा के जमखनवा गांव के योगेश मिश्र ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि सीओ चंकबंदी कार्यालय के पेशकार राजीव उनसे खतौनी सही कराने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। इस पर ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इंस्पेक्टर संध्या सिंह ने कार्रवाई की और पेशकार को बुधवार शाम रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया था। उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.