नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पेलेट्स गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की वाली याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जाहिर की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि 3 अगस्त को इस याचिका पर विस्तार से सुनवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में एक पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद और दो अन्य लोगों प्रशांत कुमार सिंह और शेख इरशाद मंसूरी की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है। यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट में पुलिस 'ज्यादती' पर क्या बोले CJI सूर्यकांत? SC में कही गई उनकी पांच बड़ी बातेंयाचिका का उल्लेख मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए इस पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि याचिका पर 3 अगस्त को सुनवाई की जाएगी। शीर्ष अदालत में दाखि...