नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- रोजाना की बिजी लाइफ में पेरेंट्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बहुत जरूरी है। पेरेंट्स के साथ घूमने जाना सिर्फ घूमना नहीं होता बल्कि ये उनके साथ में यादें बनाने का एक खास मौका भी होता है। बात जब परिवार के साथ घूमने की आती है तो किस जगह पर जाएं इसे लेकर बहुत कंफ्यूजन रहती है। खासतौर से तब जब आप अपने माता-पिता के साथ ट्रैवल प्लान करते हैं। नई जगह देखना, अच्छा खाना और साथ घूमना बच्चों के लिए भी आनंददायक हो सकता है। अगर आप अपने पेरेंट्स के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और हर बार उन्हें किसी तीर्थ क्षेत्र पर लेकर चले जाते हैं तो इस बार किसी नई जगह पर ले जाएं। यहां 5 ट्रैवल फ्रेंडली ऑफबीट जगहों के बारे में बता रहे हैं। जानिए-1) बेकल, केरल शांत, रोमांटिक और बीच वाली जगह के लिए यहां घूमने जा सकते हैं। समुद्र किनारे ...