फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले की धार्मिक सांस्कृतिक पहचान अब सात समंदर पार फ्रंास की राजधानी पेरिस में होने जा रही है। सुंदरकांड पाठ मंच हनुमान बगिया की ओर से पेरिस में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खासबात यह है कि इसका संगीतमय संचालन सुप्रसिद्ध गायक श्रीकांत दुबे करेंगे। पेरिस में बसे प्रवासीय भारतीयों और सनातन प्रेमी फ्रांसीसी नागरिकों की मांग पर यह आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 28 मई को सुबह 7 बजे से सेंट जनरल इन ले पेरिस में सुनिश्चित किया गया है। पेरिस में हनुमान जी की महिमा का गुणगान होगा।इसमें ढोलक, हारमोनियम, मंजीरा, बांसुरी के साथ पूरी टीम संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति देगी। अपने जनपद की माटी से निकला स्वरफर्रुखाबाद।सुंदरकांड पाठ मंच हनुमान बगिया के मुख्य कर्ता...