रुद्रपुर, मार्च 18 -- पंतनगर। इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं ठेका मजदूर कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को ट्रेड यूनियन कमेटी हाल में पेरिस कम्यून की वर्षगांठ पर परिचर्चा गोष्ठी हुई। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मजदूर वर्ग के अधिकारों और समाजवाद की दिशा में संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने पेरिस कम्यून (1871) को मजदूरों की ऐतिहासिक सत्ता बताते हुए उससे प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ठेका प्रथा और श्रम कानूनों के क्रियान्वयन की स्थिति पर चिंता जताई। कार्यक्रम में मजदूरों के अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मनोज, अभिलाख सिंह, राशिद, सुभाष, भरत, अर्जुन, नमिता, मानेश्वरी, राधा, सद्भावना, धर्मवती, मीना, नीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.