पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का बकाया 3700 करोड़ चुकाएगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली, मार्च 21 -- -वर्षों से लटका था पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का पैसा, 3,700 करोड़ रुपये के भुगतान को दी सरकार ने मंजूरीनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार ने 'पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे' की भूमि अधिग्रहण लागत में दिल्ली की बकाया हिस्सेदारी के भुगतान प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को भारी वाहनों के दबाव से मुक्त करना और शहर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई और राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्र सरकार को जानबूझकर भुगतान रोके रखा, जिससे दिल्ली के हितों को नुकसान पहुंचा।मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित कैबिनेट बैठक में लोक निर्माण विभाग के उस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.