कुशीनगर, जुलाई 20 -- कुशीनगर। आईपीएल खड्डा चीनी मिल ने पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि गन्ना सर्वे प्रदर्शन 20 जुलाई से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान किसान अपने गन्ने का क्षेत्रफल, प्रजाति एवं अन्य विवरण का सत्यापन कर लें और यदि कोई त्रुटि हो तो फील्ड स्टाफ से संपर्क कर उसका समय रहते निस्तारण करा लें।उन्होंने बताया कि इस पेराई सत्र में अर्ली पर्ची पर केवल अर्ली प्रजाति के गन्ने की ही तौल की जाएगी। यदि किसी किसान के पास सामान्य या रिजेक्ट गन्ना है और उसका सर्वे दर्ज नहीं है तो वह सर्वे प्रदर्शन के दौरान उसे सही करा लें। यह भी पढ़ें- Badaun News: 20 से शुरू होगा ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन अर्ली पर्ची पर सामान्य या रिजेक्ट गन्ना ...