बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बभनान चीनी मिल का मौजूदा पेराई सत्र गुरुवार रात करीब 10:30 बजे समाप्त हो गया। मिल प्रशासन के अनुसार इस सत्र में एक करोड़ 27 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 1 करोड़ 26 लाख 54 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई।लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचते हुए मिल ने सफलतापूर्वक सत्र पूरा किया। सात अप्रैल तक खरीदे गए गन्ने के सापेक्ष कुल 47,344 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- गुलरिया चीनी मिल ने किया गन्ने का समस्त भुगतान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...