रुडकी, मार्च 8 -- लक्सर शुगर मिल ने पेराई सत्र बंदी को लेकर पहला नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही मिल गेट सहित सभी क्रय केंद्रों को फ्री कर दिया गया है। मिल प्रबंधन ने किसानों से जल्द से जल्द अपना गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की है। मिल के अतिरिक्त प्रधान प्रबंधक यूनिट एसपी सिंह ने बताया कि किसानों से बकाया गन्ना समय पर मिल तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इंडेंट जारी कर मिल गेट सहित सभी केंद्रों पर फ्री खरीद करवाई जा रही है। कारखाना महाप्रबंधक डॉ. बीएस तोमर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मिल को 10 से 12 घंटे बंद करने के बाद चलाया जा रहा था। वहीं गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने किसानों से समय पर गन्ना शुगर मिल में आपूर्ति करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.