पेराई सत्र की सफलता को तैयारियां पूरी करने पर जोर
अमरोहा, मई 22 -- अमरोहा। गुरुवार को किसान सहकारी चीनी मिल गजरौला/हसनपुर की बोर्ड बैठक हुई। चीनी मिल के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों, आगामी पेराई सत्र की तैयारियों, गन्ना आपूर्ति व्यवस्था, किसानों के भुगतान, मिल की उत्पादन क्षमता एवं विकास कार्यों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने मिल प्रशासन को निर्देशित किया कि गन्ना किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएं। आगामी पेराई सत्र को सफल बनाने के लिए अभी से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। गन्ना सर्वेक्षण, साफ-सफाई, मशीनों के रखरखाव एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मिल की वित्तीय स्थिति, चीनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि, ऊर्जा संरक्षण एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विचार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.