पेरहाप में 30 से होगा श्री लक्ष्मी वेंकटेश प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ, तैयारियां पूरी
आरा, जून 26 -- -तोताद्री मठ के 31वें मठाधीश के सानिध्य में पांच जुलाई तक होगा आयोजन सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के पेरहाप में तिरुपति बालाजी मंदिर तोताद्री मठ परिसर में आगामी 30 जून से पांच जुलाई तक लक्ष्मी वेंकटेश प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का दिव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महायज्ञ का सबसे बड़ा आकर्षण दक्षिण भारत की प्राचीन वैष्णव परंपरा के प्रतिष्ठित केंद्र तोटाद्री मठ के 31वें मठाधीश एवं जगद्गुरु श्रीमद् माधुरकवि वाणमामलै रामानुज जियर स्वामी जी महाराज का पावन एवं दुर्लभ आगमन होगा।
महायज्ञ का महत्व उनके सानिध्य में आयोजित यह महायज्ञ बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। पेरहाप का यह मंदिर सनातन वैष्णव परंपरा और आध्यात्मिक चेतना के एक उभरते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.