धनबाद, अगस्त 28 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत एक-दो सितंबर को नई दिल्ली में होनेवाले विभागीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर समाहरणालय में जिलास्तरीय परामर्श बैठक हुई। अध्यक्षता डीसी आदित्य रंजन ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पेयजल स्रोतों की स्थिरता और ग्रामीण जलापूर्ति के रखरखाव पर चर्चा होगी। पीएचईडी यांत्रिक प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मयंक भगत ने बताया कि मल्टी विलेज स्कीम में रखरखाव के अभाव में योजनाएं बंद हो रही हैं। उन्होंने संचालन विभागीय स्तर से करने और वितरण व राजस्व वसूली ग्राम जल स्वच्छता समिति को देने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि जिले में ट्यूबवेल का हिस्ट्री कार्ड नहीं है, इसे बनाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत की समीक्षा हुई ड्राई ट्यूबवेल के लिए हाइड्रो-फ्रैक्चरिंग ...