सहरसा, मई 24 -- सिमरी बख्तियारपुर। उमसभरी गर्मी के बीच सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में आने-जाने वाले राहगीर एवं खरीदार प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। सामर्थ्यवान लोग बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन गरीब एवं असहाय लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है। लोगों को गर्मी में पेयजल नहीं मिलने से परेशानी बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...