गढ़वा, अप्रैल 10 -- श्री बंशीधर नगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमिटी की बैठक जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला के आवास पर शुक्रवार जिला कमिटी सदस्य देवीदयाल मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रसोई गैस की किल्लत, पेयजल संकट, भूमि समस्या जैसे कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 व 17 अप्रैल को पेयजल की समस्या, टूटे हुए बांधो की मरम्मति कराने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अनियमित भुगतान, भूमि समस्या व गैस की किल्लत जैसी समस्याओं को लेकर पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों से मिलेगा। वहीं किसानों की समस्याओं के निदान के लिये किसान सभा का सदस्यता अभियान चलाने और 27 अप्रैल को जिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय स्थित चौपाल में रोजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.