नोएडा, सितम्बर 9 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में बुधवार को एक दिवसीय गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परमाणु अवशोषण स्पेक्ट्रोस्कोपी (एएएस) के माध्यम से तत्वीय विश्लेषण के व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस विभिन्न वास्तविक नमूनों में भारी धातुओं तथा आवश्यक खनिज तत्वों के निर्धारण पर रहा। प्रशिक्षण के दौरान रक्त, खाद्य पदार्थ, कच्चे जल तथा पेयजल जैसे विभिन्न नमूनों का विश्लेषण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...