पेयजल समस्या पर कई वार्डों की महिलाओं का जलकल में हंगामा
फिरोजाबाद, मई 21 -- गर्मी का तापमान बढ़ते ही सुहागनगरी में पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में पेयजल न आने के कारण आक्रोशित महिलाओं एवं पुरुषों ने जलकल विभाग पहुंचकर जमकर हंगामा किया। नगर निगम के वार्ड संख्या 20, 21 के अलावा वार्ड 11 में पिछले कई दिनों से पीने का पानी न पहुंचने से परेशान महिलाएं एवं पुरुषों के साथ बच्चे जलकल विभाग पहुंचे तथा उन्होंने पानी की मांग को लेकर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे महिलाओं की संख्या बढ़ती गई वैसे-वैसे मामला उग्र रूप धारण करता गया। जलकल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष नारेबाजी शुरू करते हुए महिलाओं में हंगामा काटना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- 15 दिन से पानी संकट, लोगों में रोष अधिकारियों ने जब समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं का कहना था कि जब तक हमें पानी नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.